सभी खबरें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : भाजपा की 125 उम्मीदवारों की सूची जारी, फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से लड़ेंगे चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत भाजपा ने जारी की 125 उम्मीदवारों की सूची 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से और महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरुड से लड़ेंगे चुनाव  

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत भाजपा द्वारा 125 उम्मीदवारों की पहली सूची को जारी कर दिया गया है। बता दें कि राज्य में 21 अक्टूबर को चुनाव होने जा रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से चुनावी मैदान में उतरेंगे । वहीं, भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरुड से और पंकजा मुंडे पारली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे ।

वहीं, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले राधाकृष्ण विखे पाटिल शिरडी से चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा, कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से चुनाव लड़ेंगे । बता दें कि भाजपा ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 12 मौजूदा विधायक को टिकट नहीं दिया है | वहीं, 52 विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है | बता दें कि चंद्रकात पाटिल को कोथरुड से टिकट दिया गया है | इसके अलावा शिवाजी महाराज के परिवार से शिवेंद्र सिंह को वह सतारा से चुनावी मैदान में उतारा गया है | 
  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button