"हमसे बचकर कहां जाओगे"

बड़वानी

बड़वानी पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर चेक बाउंस के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी कादर अली पिता बाकिर अली उम्र 42 साल निवासी स्नेह नगर कॉलोनी दशहरा मैदान बड़वानी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले 2 वर्षो से बेंगलुरु में रह रहा था और अभी कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था।

थाना प्रभारी बड़वानी श्री राजेश यादव से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेजा गया है। उन्होने बताया कि इस आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक लखन सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक केशव ,आरक्षक जगजोत, बलवीर, अंतर महिला आरक्षक प्रियंका चंदेल का सराहनीय योगदान रहा।

(संवाददाता हेमंत नाग्झिरिया की रिपोर्ट)

Exit mobile version