चोर पकड़ कर ला रही पुलिस का एक्सीडेंट, SI की मौत, 3 पुलिस कर्मी घायल

भोपाल/प्रियंक केशरवानी:- छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर से चोर पकड़ने गई थी बैतूल पुलिस जब  पकड़ कर वापस आ रही पुलिस टीम हादसे का शिकार हो गई। बेतूल-नागपुर फोरलेन पर पुलिस की गाड़ी खड़े हुए ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस एक्सीडेंट में सब इंस्पेक्टर विनोद शंकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक एएसआई और 2 आरक्षक गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

SI का शव बुरी तरह फसा, गैस कटर की मदद से शव को निकाला गया
घटना की खबर लगते है घटना स्थल पर आला-अधिकारी पोहुंच गए वहीं एसडीओपी नितेश पटेल ने बताया कि चोरी के मामले में दो आरोपियों को रायपुर से पकड़कर लाते वक्त रात करीब ढाई बजे दुर्घटना हुई है। टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे सब इंस्पेक्टर विनोद शंकर यादव के शव को गैस कटर की मदद से कार के हिस्से काटकर बाहर निकाला गया। 

चोर को गिरफ्तार करके लौटते वक्त हुआ हादसा
एसआइ विनोद यादव कार में सबसे आगे चालक के साथ बैठे थे। बीच की सीट पर तीनों पुलिसकर्मी सहायक उप निरीक्षक दिलीप तांडेकर, आरक्षक नवीन रघुवंशी और एक अन्य आरक्षक बैठे हुए थे और सबसे पीछे चोरी के दो आरोपित बैठे थे। दुर्घटना में आरोपितों को भी मामूली चोटें आई हैं। एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि चोरी के मामले में बैतूल से चार सदस्यीय टीम दो दिन पहले रायपुर भेजी गई थी। रात में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लौटते वक्त दुर्घटना हुई है। हादसा छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना के समीप हुआ है जिसमें बैतूल जिले के पाढर पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद शंकर यादव की दर्दनाक मौत हो गई।ओर 3 सिपाही घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नागपुर के अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version