.jpeg)
नई दिल्ली /गरिमा श्रीवास्तव :- प्रधानमंत्री आज एक बार फिर से देश को कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए संबोधित करेंगे. आज रात 8:00 बजे प्रधानमंत्री का संबोधन किया जाएगा. नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़तेेे प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझाा करूंगा.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 मार्च को 8:00 बजे देश को संबोधित किया था. करुणा का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है देश में मरने वालों की संख्या अब तक 10 पहुंच गई है. वहीं 499 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. देश के कई इलाकों में अब कर्फ्यू लगा दिए गए हैं.
जनता से लगातार अपील की जा रही है कि लॉक डाउन का पालन करें.
वही डब्ल्यूएचओ ने यह कहा कि सिर्फ लॉक डाउन सही कोरोना का खतरा खत्म नहीं हो सकता है. जरूरत है स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को और विस्तृत करने की. डब्ल्यूएचओ ने महामारी से लड़ने के लिए भारत देश की सराहना भी की है, इससे पहले भारत में चेचक, डेंगू जैसे कई भयावह बीमारी को हराकर जीत हासिल की है. करोना वायरस को भी हराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.