कोरोना वायरस से जंग जीतेगा हिंदुस्तान, पीएम मोदी ने मीडिया हाउस में की अपील

नई दिल्ली /गरिमा श्रीवास्तव :- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी चैनल के मीडिया हेड से यह अपील की है कि वह जनता तक कोरोना से जुड़ी मुख्य मुख्य बातों को पहुंचाए. 
 प्रधानमंत्री ने बड़े चैनलों के संपादकों से बात करते हुए कहा कि चैनलों की भूमिका कोरोना वायरस के संकट के समय में सराहनीय है और आगे आकर मुहिम करने करने हेतु संपादकों से अपील करते हुए कहा कि वह जनता में जागरूकता फैलाएं

इन तीन बातों पर ज़ोर देने को कहा :-
 1-जनता में डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़ाएं
 2-स्टे होम को प्रमोट करें
 3-लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके भी बढ़ाएं

 लगातार डॉक्टर भी इस बात को कह रहे हैं कि अगर आपकी इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग है तो कोरोनावायरस का गहरा प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा.

Exit mobile version