नई दिल्ली :-नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली पर टिकेंगी जनता की नज़रें,CAA पर भी करेंगे विशेष चर्चा

नई दिल्ली :- आज दिल्ली के रामलीला मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली करने वाले हैं ,खासतौर पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मोदी प्रचार का शुभारम्भ करेंगे। अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के बाद इस रैली का आयोजन किया गया है। 

गौरतलब है की अगले वर्ष फरवरी महीने में दिल्ली विधानसभा का चुनाव होना सुनिश्चित किया गया है। जिसके लिए मुख्यतः इस रैली का आयोजन  किया गया है। 11:30 बजे रामलीला मैदान से मोदी दिल्लीवासियों को सम्बोधित कर रहे हैं। 

हाल ही में देश में पारित हुए नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधामंत्री के रैली में बड़ी भीड़ शामिल होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। दिल्ली में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्थाएं की हैं। 

सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि मंच के नजदीक बैठने वाले लोगों का प्रवेश क्यूआर कोड पास के आधार पर किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में 20 कंपनी पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के लगेंगे।  आसपास के सभी इलाक़ों में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था का ज़ायज़ा लें के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश खुराना ने जिला पुलिस की विशेष बैठक भी आयोजित की थी। जिसमे सुरक्षा पर चर्चा किया गया था। भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ता रैली में मौजूद हैं ,उनकी पैनी नज़र हर वक़्त आने जाने वाले लोगों पर टिकी है। 

बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी चुनावी प्रचार के दौरान ही CAA के विरुद्ध हो रहे प्रदर्शन पर भी चर्चा करेंगे। 

Exit mobile version