
Ram Mandir LIVE:- राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में मौजूद पीएम मोदी, रामलला को किया साष्टांग प्रणाम
अयोध्या / गरिमा श्रीवास्तव:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि मंदिर के परिसर में पहुंच गए हैं उन्होंने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया.
अब से कुुछ ही अब से कुछ ही क्षणों में राम जन्म भूमि की आधारशिला रखी जाएगी.
राम जन्म भूमि पूजन अनुष्ठान का कार्यक्रम अब शुरू हो चुका है. इस अनुष्ठान के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने हरसिंगार के पौधे भी लगाए. इसके साथ ही परिक्रमा भी की गई. भूमि पूजन वाली जगह पर मंत्रोच्चारण जारी है.
बनने वाली राम मंदिर की ऊंचाई 161 फीट होगी. मंदिर परिसर में 45 एकड़ में रामकथा कुंज बनेगा. भव्य राम मंदिर में 366 स्तम्भ होंगे इस मंदिर को दुनिया के बेहतरीन मंदिरों में गिना जाएगा. चारों तरफ कि राम के नाम की गूंज से हवाएं झूम उठी हैं. लोग अपने छत पर आ गए हैं.