पश्चिम बंगाल के लिए हुए रवाना हुए पीएम मोदी, 83 दिनों बाद दिल्ली से निकले बाहर

नई दिल्ली – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 83 दिनों बाद दिल्ली से बाहर निकले हैं। इस से पहले आखिरी बार वो 29 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और चित्रकूट के दौरे पर गए थे।
पीएम मोदी थोड़ी देर पहले पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए हैं। जहां आज वो पश्चिम बंगाल और ओडिशा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
दरअसल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आए उम्पुन तूफान ने काफी तबाही मचाई थी। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
ने पीएम मोदी से यहां का दौरा करने की मांग की थी। जिसके बाद आज पीएम मोदी यहां उम्पुन तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आए उम्पुन तूफान के कारण 72 लोगों की जान गई। जबकि चक्रवात से लगभग 44.8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा इस तूफान से कई पुलों और इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा हैं। इन सब का जायजा आज पीएम मोदी लेंगे।