
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट : देशभर में आज पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का जन्मदिन (Birthday) मनाया जा रहा हैं। 17 सितंबर को पीएम मोदी (PM Modi) 70 साल के हो चुके हैं।
देशभर के तमाम दिग्गज नेता, मंत्रियों ने उन्हें 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। फिर चाहे वो विपक्षी पार्टी का ही क्यों न हो।
इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Rajyasabha MP Digvijay Singh) ने भी उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं तो दी, लेकिन तंज भरी। दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। जो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा की – मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं ईश्वर उन्हें सदबुद्धि दें और वे मल्टीनेश्नल व कॉर्पोरेट से हटकर मज़दूर व किसान के बारे में भी सोचें। मेरा निवेदन है कि मोदी जी किसान व उपभोक्ताओं के हितों का ख़्याल रखते हुए उनके हितों के विपरीत लाए अध्यादेश वापस लें और बेरोज़गारों को रोज़गार दें।