
IIT दिल्ली के 51वें दीक्षांत समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन, कहा पोस्ट कोविड दुनिया बहुत अलग होने जा रही है..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आईआईटी दिल्ली के एग्जाम में दीक्षांत समारोह को वर्चुअल संबोधित किया.
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोरोना को लेकर महत्वपूर्ण बातें की इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना का ये संकटकाल दुनिया में बहुत बड़े बदलाव लेकर आया है, पोस्ट कोविड दुनिया बहुत अलग होने जा रही है। और इसमें सबसे बड़ी भूमिका तकनीक की ही होगी.
कोविड-19 ने दुनिया को एक बात और सीखा दी है कि वैश्वीकरण महत्वपूर्ण है लेकिन इसके साथ-साथ आत्मनिर्भरता भी उतनी ही जरूरी है.
आज देश में आपकी जरूरतों को, भविष्य की आवश्यकताओं को समझते हुए एक के बाद एक निर्णय लिये जा रहे हैं, पुराने नियम बदले जा रहे हैं। मेरी ये सोच है कि पिछली शताब्दी के नियम-कानूनों से अगली शताब्दी का भविष्य तय नहीं हो सकता है.