पहले 10 रुपए का था प्लेटफार्म टिकट, अब हुआ और महँगा, जानिए कितने का..

पहले 10 रुपए का था प्लेटफार्म टिकट, अब हुआ और महँगा, जानिए कितने का..

भोपाल/राजेश्वरी शर्मा:   लगता है हमारी सरकार को हर चीज़ का एक ही समाधान नज़र आता है और वो है हर तरफ से महँगाई बढ़ाना। कोविड संक्रमण के पहले जहां प्लेटफार्म टिकट 10 रुपए प्रति यात्री  ली जाती थी अब वह 50 रुपए प्रति यात्री ली जा रही है। भोपाल-हबीबगंज स्टेशन पर आज से 50 रुपए प्लेटफार्म टिकट लिया जाएगा। 
सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश का कहना है कि प्लेटफार्म पर यात्रियों की संख्या एकदम ना बढ़ जाए इसके लिए प्लेटफार्म टिकट की कीमत बढ़ाई गई है।
सवाल यह है कि क्या सरकार ने सिर्फ एक तरफा फैसला नही लिया? सरकार ने उन लोगो के बारे में क्यों नही सोचा जो लोग रोज़ यात्रा करते है या जिन लोगों को रोज़ अपने परिवार वालों को छोड़ने स्टेशन आना पड़ता है। हर तरफ से परेशान आमजन बचत करे तो आखिर कैसे करे ? चारों तरफ से प्रदेश में लूट मची है। लूट की सरकार आमजन को कहीं बक्शेगी भी या नही?

Exit mobile version