
जन औषधि केंद्र पर गुटखा से भी सस्ता मिल रहा सेनिटरी पैड
बावजूद उसके माहवारी के दिनों में गंदा कपड़ा इस्तेमाल कर रही महिलाएं
माहवारी जागरुकता दिवस पर PASA ने बाँटे सैनिटरी पैड
पिपरिया से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट:- गुरुवार 28 मई को माहवारी जागरूकता दिवस के मौके पर पिपरिया के ग्राम बीजनवाड़ा की फुरफुरी नगर झुग्गियों में पिपरिया ऑल स्टूडेंट एसोसिएशन (पासा) द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में महिलाओं और बालिकाओं को सैनिटरी पैड का निःशुल्क वितरण किया गया।
जागरूकता शिविर में महिलाओं को माहवारी के दिनों में कपड़े के इस्तेमाल से होने वाली बीमारी के बारे में बताया। फुरफुरी नगर की महिलाओं और बच्चियों ने बेझिझक अपनी बात PASA की जागरूकता टीम के साथ साझा की. इस शिविर में सोशल एक्टिविस्ट मेधा शिवेन्दू जोशी, अदिति पंजवानी, संस्कृति जायसवाल ,चेतना पुर्वीया एवं स्काउट प्रशिक्षिका सुधा सिलावट ने बेझिझक महिलाओं और युवतियों से माहवारी के संबंध में संवाद किया।
PASA टीम से हर्षित शर्मा ने बताया कि आज भी लोग माहवारी,मासिकधर्म को टैबू के रूप में देखते है। लोग सेनिटरी पैड काली पन्नी में लपेट कर लेते है जैसे कोई अवैध वस्तु छुपा कर लेके जारहे हो , इस तरह की सोच को बदलने के लिए यह शिविर आयोजित किया था पिछले 60 दिनों से PASA की टीम जरूरत मंदों को दूध,शरबत वितरित कर रही है, सेवा के क्षेत्र में यह शिविर बहुत जरूरी था, भारतीय जन औषधि परियोजना में यह सेनेटरी पैड 4 रुपये में मिल जाता है जो गुटखा से भी सस्ता है। जबकि बाजार में यही 25-30 रुपये में मिलता है।
इसी बारे में महिलाओं को बताया गया।इस शिविर में पासा की टीम के हरीश गोस्वामी, सुनील प्रजापति भी मौजूद रहे।