.jpg)
नई दिल्ली : आयुषी जैन : देश में कोरोना वायरस के मामले 18 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं और रोजाना 50,000 से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. वह अस्पताल में भर्ती हैं.
धर्मेन्द्र प्रधान ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को अपने ट्वीट में लिखा, “कोविड-19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हूं और ठीक हूं.”
#COVID19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूँ और स्वस्थ हूँ। — Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) August 4, 2020 “>http:// #COVID19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूँ और स्वस्थ हूँ। — Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) August 4, 2020
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमित पाए गए थे. उनका भी इलाज चल रहा है.