9 दिन में 8 बार बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, 5 रुपए 60 पैसे तक हुआ महंगा, इतना और इज़ाफ़ा करने की तैयारी 

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को 9 दिन में 8वीं बार बढ़ाए गए है। बुधवार यानी आज पेट्रोल के रेट में 80-85 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 70-75 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। नए रेट्स के अनुसार दिल्‍ली में पेट्रोल 80 पैसे और डीजल में भी 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जबकि, मुंबई में एक बार फिर सबसे ज्‍यादा 85 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। 

बढ़त के बाद इन चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दे कि सरकारी तेल कंपनियां अपने घाटे की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी कर रही हैं। क्रिसिल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 से 20 रुपए का इजाफा करना होगा। इस लिहाज से देखें तो पेट्रोल-डीजल की कीमत में अभी और 18 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है।

खास बात ये है कि 5 राज्यों में आए चुनाव परिणाम के 12 दिन बाद से ही दाम बढ़ने शुरू हो गए है, जबकि कच्चे तेल के दाम घट रहे हैं। मंगलवार को कच्चा तेल 6.79% गिरावट के साथ 104.84 डॉलर/बैरल रहा। यह उच्चतम स्तर से 31% कम है। चुनाव के दौरान कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे, इसलिए उसकी भरपाई अब शुरू कर दी गई है।
 

Exit mobile version