जबलपुर :- मझौली में बांटा गया राशन, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहे हैं लोग

जबलपुर:- जबलपुर जिले की मझौली तहसील के ग्राम पंचायत तल ड में खाद्यान्न राशन सामग्री बाटी जा रही है।  पूरे देश में कोरोना महामारी जैसे वायरस फैलने की वजह से पूरा देश लाक डाउन किया गया है. जिसकी वजह से गरीबों को खाने पीने में  मुश्किलोंं का सामना करना पड़ रहा था पर सरकार ने सभी को आश्वासन दिया हैै की लॉक डाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा.

 मझौली के लोग सरकार के नियमों का पालन करते हुए 3 मीटर डिस्टेंस पर खड़े होकर खाद्यान्न सामग्री ले रहे हैं.

सरकार द्वारा निशुल्क गेहूं चावल गरीब परिवार को बांटा जा रहा है. ग्राम पंचायत तला ड के सेल्समैन राधे यादव एवं ग्राम पंचायत सचिव सहायक सचिव से यह भी बोला गया है कि अगर किसी बाद भी कोई समस्या आती है तो ग्राम के कोटवार केशव दहिया को सूचित करें। 

 

Exit mobile version