सभी खबरें

साइबर ठगी का शिकार हो रहे लोग सिर्फ एक एप्लीकेशन के माध्यम से ही मोबाइल में सेंध

साइबर ठगी का शिकार हो रहे लोग सिर्फ एक एप्लीकेशन के माध्यम से ही मोबाइल में सेंध 

भोपाल- आजकल लोग साइबर ठगी का बहुत ज्यादा शिकार हो रहे है यह हैकर्स बिना किसी कागजी कार्रवाई के क़र्ज़ देने एवं ऑनलाइन सुविधा देने का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते है यह हैकर्स उपभोक्ता के मोबाइल पर एक एसएमएस  भेजते है, उपभोक्ता लालच में आकर इस प्रकार के एसएमएस द्वारा एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेता है फिर एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद उपभोक्ता से कुछ परमिशन मांगी जाती है और उपभोक्ता अनुमति दे देता है जैसे ही उपभोक्ता अनुमति देता है उनके सारे डेटा में सेंध लगाकर उनका डाटा चोरी कर लेते हैं। साइबर क्राइम विभाग ने जब इस प्रकार के सर्वर के बारे में पता लगाया तो उन्होंने बताया इस प्रकार के सर्वर का इस्तेमाल चीन  करता है। अपराधी कही से भी या किसी भी राज्य में बैठकर इस प्रकार के अपराध को अंजाम देते है। साइबर पुलिस ने एंड्राइड फ़ोन चलाने वाले लोगों से अपील है कि कोई भी अनजान एप्लीकेशन डाउनलोड करते समय ज्यादा सावधानी बरतें। साइबर पुलिस ने मामले में केंद्रीय आईटी इंटेलिजेंस सूचना एव सतर्कता विभाग को पत्र लिखकर घटित हो रहे  अपराधों के बारे में अवगत कराया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button