MP: राहत भरी खबर:- संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़ी, नए संक्रमितों से ज़्यादा लोग हुए ठीक

राहत भरी खबर:- संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़ी, नए संक्रमितों से ज़्यादा लोग हुए ठीक
मध्यप्रदेश में कोरोना जितने तेज़ी से अपना पैर पसार रहा है. आज उससे ज़्यादा मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं.
दूसरी लहर के बीच मध्य प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है. कई दिनों बाद राज्य में कोरोना के नए केस कम हुए हैं और संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़ी है. बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 12,762 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 13,363 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं.
राज्य में कोरोना पॉजिटिविटी रेट मामूली वृद्धि के साथ 21% पर स्थिर है. बीते 10 दिनों में छिंदवाड़ा, शाजापुर, गुना, उमरिया सहित एमपी के 14 जिलों में संक्रमण की रफ्तार थमी है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इन जिलों को छोड़कर बाकि जिलों में संक्रमण की रफ्तार 15 से 30 फीसदी के बीच बनी हुई है.
मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना से 3 और नेताओं की मौत हो गई. मालवा क्षेत्र के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल और महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया. इधर पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री और मझौली विधानसभा के पूर्व विधायक रामकुमार पटेल का भी निधन हो गया.




