
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में पोस्टर वॉर (Poster War) शुरू हो गया हैं। राजधानी भोपाल (Bhopal) में अब बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) के लापता होने के पोस्टर शहर में जगह जगह लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि किसी अज्ञात लोगो ने शहर के कई हिस्सों में प्रज्ञा ठाकुर के गुमशुदा के पोस्टर लगाए हैं।
पोस्टर में लिखा गया है कि कोरोना महामारी (Corona) में भोपाल की जनता परेशान, सासंद प्रज्ञा ठाकुर कहा लापता। हालांकि ये पोस्टर शहर में किसने लगवाए है इसको लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ हैं। वहीं, बीजेपी (BJP) इसको लेकर कांग्रेस (Congress) की और इशारा कर रही हैं।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी नेता के गुमशुदगी के पोस्टर लगे हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) और उनके बेटे नकुलनाथ (Nakulnath) के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) व उनकी समर्थक इमरती देवी (Imarti Devi) तक के लापता होने के पोस्टर (Poster) लग चुके हैं।