
सात महीने में भी चीनी अभी तक घुल नहीं पाई है, इसलिए रथ, पोस्टरों से गायब हैं “श्री मन चीनी”
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में राजनीति चरम पर है. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सिंधिया को भाजपामय होने में थोड़ा समय लगेगा.
. जिसके बाद अब कांग्रेस फिर से ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमलावर हुई है.
केंद्रीय मंत्री ने बड़ी बेबाकी से सिंधिया को लेकर किए हुए प्रश्नों का जवाब दिया है. सिंधिया को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि व्यक्ति निर्माण की प्रक्रिया धीमी होती है और ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी भाजपा के रीति-रिवाजों के अनुसार ढलने में थोड़ा समय लगेगा.
जब नरेंद्र सिंह तोमर से सवाल किया गया कि पोस्टरों से ज्योतिरादित्य सिंधिया गायब है और स्टार प्रचारकों में उनका 10वें स्थान पर है तो उन्होंने कहा कि चुनाव किसी के चेहरे पर लगने वाली चीज नहीं है, भाजपा नेतृत्व चुनाव लड़ती है नेतृत्व में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हैं..
इस मामले को लेकर कांग्रेस के नेता पीसी शर्मा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सात महीने में भी चीनी अभी तक घुल नहीं पाई है, इसलिए रथ, पोस्टरों से गायब हैं “श्री मन चीनी”…
चुनाव से पहले लगातार दोनों ही पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हो रही है दोनों ही पार्टी के नेता एक दूसरे पर तंज कसते नजर आ रहे हैं. वहीं आज हाई कोर्ट से शिवराज कैबिनेट के 14 मंत्रियों को नोटिस जारी किया गया है इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम शामिल है…