
मरकज़ के मरीज़ों ने गाज़ियाबाद अस्पताल की नर्सों पर की अभद्र टिप्पणी, इलाज करना मुश्किल
कोरोना संक्रमण को रोकने का हर कोई हर संभव प्रयास कर रहा है लेकिन पहले तो मरकज़ के लोगों की वजह से इस महामारी की संख्या में अचानक उछाल आ गया उसके बाद इन लोगों में से कुछ ने अपनी हद गाज़ियाबाद अस्पताल में पार कर दी।
क्या है पूरा मामला
तबलीगी जमात के जो लोग गाजियाबाद के MMG अस्पताल में क्वारंटाइन हैं. आरोप है कि वह वार्ड में नग्न अवस्था में चारों ओर घूम रहे थे और नर्सों पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे. इस मामले में गाजियाबाद DM ने CMO गाजियाबाद द्वारा पुलिस को पत्र लिखने के बाद जांच का आदेश दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शिकायत में लिखा गया…..
''आपको सूचित किया जाता है कि हमारे अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में जो भी जमात से आए हुए मरीज भर्ती किए गए हैं वो बहुत ही अनुचित व्यवहार कर रहे हैं. बिना पैन्ट के वॉर्ड में घूम रहे हैं, स्टाफ को अश्लील इशारे कर रहे हैं, वार्ड में गंदे-गंदे गाने सुन रहे हैं, हमारे हाउसकिपिंग स्टाफ से बीड़ी और सिगरेट मांग रहे हैं, जब इन्हें दूर रहने को कहा जाता है तो साथ में बैठकर बातें करते हैं.''
बता दें कि जांच के बाद पता चला कि इनमें से एक कोरोना पॉजिटिव है. अब नर्सों के साथ बदसलूकी का केस दर्ज होने के बाद इनमें से पांच को अस्पताल से हटाकर एक निजी कॉलेज आरकेजीआईटी में बनाए गए आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.