सभी खबरें

कोरोना वैक्सीन को लेकर वॉलिंटियर्स में दहशत, सरकार पर उठ रहे ये सवाल? जनता कैसे करे भरोसा?

कोरोना वैक्सीन को लेकर वॉलिंटियर्स में दहशत, सरकार पर उठ रहे ये सवाल? जनता कैसे करे भरोसा?

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन लग जाने के बाद वालंटियर दीपक मरावी की मौत हुई थी जिसके बाद परिवार वालों का भी यह कहना है कि दीपक मरावी की मौत के मामले में लीपापोती कर दी गई है. अब यह मामला तूल पकड़ चुका है जिसके बाद शनिवार को जांच कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए. गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अरुणा कुमार ने हमीदिया अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ अरुण कुमार की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है.. 
 बता दे कि पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के कोवैक्सीन ट्रायल के दौरान वालंटियर की मौत हुई थी. 

 अब जांच कमेटी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं बता दें कि जांच कमेटी में शामिल टीएमसी के छह डॉक्टरों ने पेपर्स में दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रोटोकॉल से जुड़े दस्तावेजों की जांच की थी, पर जांच के दौरान उन्होंने परिजनों से बात नहीं की ना ही यह पूछा कि दीपक को क्या तकलीफ थी,, उसे पहले कोई समस्या थी या नहीं…?
 टीम ने शाम को रिपोर्ट शासन को भेज दिया है जिसमें पीपल्स मेडिकल कॉलेज को क्लीन चिट दे दी गई है. अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें सिर्फ यह जानना था कि अस्पताल में ट्रायल प्रोटोकॉल का पालन किया है या नहीं यानी कमेटी शनिवार को ही बनी उसने 3 घंटे में जांच पूरी कर उसी दिन शाम को अपनी रिपोर्ट भी सरकार को दे दी है. और अब सरकार ने भी क्लीन चित वाली रिपोर्ट मान ली है.. सरकारी नुमाइंदों का कहना है कि ट्रायल में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है… अब जांच कमेटी पेपर्स अस्पताल के साथ-साथ सरकार पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.. 

 वॉलिंटियर की मौत पर राजनीति:- 
 इस पूरे मामले पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि जिस प्रकार दिग्विजय सिंह और टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग हर समय अराजकता का माहौल बनाते हैं. पहले जांच नहीं हुई थी तो इन लोगों ने उस पर सवाल खड़ा किया था अब जांच हो गई है तो भी सवाल खड़े करते हैं. तो दिग्विजय सिंह क्या अव्यवस्था का माहौल बनाना चाहते हैं?? 

 वहीं स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने समिति की रिपोर्ट आने के पहले ही यह बात कह दी थी कि वैक्सीन के चलते मरावी की मौत नहीं हुई है.. क्योंकि वैक्सीन का प्रतिकूल प्रभाव होता है जो 14 से 48 घंटे में असर दिखाता है.. 

 उठ रहे यह सवाल:- 

  •  अब इस मामले पर यह सवाल उठाए हैं कि ट्रायल के प्रोटोकॉल के तहत प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर ने दीपक मरावी की सेहत में हो रहे बदलाव का फॉलोअप आखिर क्यों नहीं लिया… ?अगर समय से फॉलोअप लिया जाता तो शायद दीपक मरावी की जान नहीं जाती.. ?
  •  बीमार होने की जानकारी दी अस्पताल को दी गई थी पर अस्पताल से डॉक्टर मरावी के घर स्वास्थ्य जांच के लिए आखिर क्यों नहीं गए?? 

 

  •  जांच कमेटी पर यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि बिना मृतक के परिजनों और दूसरे वालंटियर से बात किए बिना क्लीनचिट कैसे दे दी गई… 

 

  •  कई वॉलिंटियर्स ऐसे हैं जो गरीब बस्तियों से हैं और वह अनपढ़ है. उन्हें भी बुकलेट दी गई थी पर वह अपने स्वास्थ्य की रोजाना जानकारी आखिर कैसे भर पाएंगे और उनके ऊपर असर का अध्ययन आखिर कैसे किया जाएगा?? 
  •  अस्पताल प्रशासन ने बीमार वॉलिंटियर्स को जांच के बाद दवाइयां क्यों नहीं दी??? 

 सरकारी सूत्रों के अनुसार दीपक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से सांस नली और हृदय गति रुकने से मौत हुई थी. जिसके बाद मिश्रा सैंपल की जांच कराई जा रही है अब रिपोर्ट में यह स्थिति साफ होगी कि शरीर में मिला शहर कौन सा था जिससे मरावी की जान गई.. 

 वॉलिंटियर की मौत के बाद अन्य वालंटियर में दहशत:-

 वॉलिंटियर दीपक मराठी की मौत के बाद कई ऐसे लोग सामने आए हैं जिन्होंने पहले चरण में वैक्सीन लगवाया था. और अब वह स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने का दावा भी कर रहे हैं. उन्होंने वैक्सीन के दूसरे डोज़ को लेने से साफ इनकार कर दिया. बता दे कि कई ऐसे वालंटियर हैं जिन्हें पहले चरण के टीका लगने के बाद कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया था. 
 1 वालंटियर ने बताया कि टीका लगाने के 2 दिन बाद आंखों में जलन होने लगी उसके बाद शरीर में दर्द होने लगा है अब वे मजदूरी भी नहीं कर पा रही हैं… 

 जनता कैसे करें वैक्सीन पर भरोसा:- 

 वालंटियर दीपक मरावी की मौत के बाद अब लोगों का भरोसा वैक्सीन से उठने लगा है.. विपक्ष बार बार यह बात कह रही है कि सबसे पहले जनप्रतिनिधि को वैक्सीन लगाई जाए. ताकि जनता को विश्वास हो. 
 कोरोना वैक्सीन को लेकर हाल ही में शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही थी कि सबसे पहले जरूरतमंदों को वैक्सीन लगाई जाएगी और उसके बाद वह वैक्सीन लगवाएंगे.. 
 जिसके बाद विपक्ष ने उन्हें जमकर घेरा था… अब यह वैक्सीन सियासत में तब्दील हो चुकी है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button