सभी खबरें

पंचायत चुनाव, OBC आरक्षण : शिवराज के मंत्री बोले, दे देंगे जान, पर किसी भी कीमत पर हम रुकने नहीं देंगे

भोपाल : मध्यप्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले सियासी घमासान मचा हुआ है। पहले मामला हाईकोर्ट पंहुचा इसके बाद सुप्रीम कोर्ट और अब ये मामला मप्र की विधानसभा में जमकर गूंज रहा है। OBC आरक्षण के मामले में चल रही तीखी बहस के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ये बात तो साफ़ कर दी के मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव OBC आरक्षण के साथ ही होंगे। उन्होंने कहा कि OBC आरक्षण के साथ ही चुनाव हो, यह व्यवस्था करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले कई दिनों से वे दिन-रात विधि वेत्ताओ के साथ प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सबके साथ संपर्क में रहकर इस बात के लिए प्रयत्नशील थे कि कैसे ओबीसी वर्ग को उसका अधिकार दिलाया जाए और अभी भी उसी के लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए केंद्र सरकार कोर्ट जाएगी। 

इधर, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के द्वारा दिया गया वक्तव्य। भूपेंद्र सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि “इस फोरम के माध्यम से, सदन के माध्यम से मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर जान भी देना पड़े तो जान दे देंगे, परंतु ओबीसी के आरक्षण को किसी भी कीमत पर हम रुकने नहीं देंगे। हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि अब राज्य में पंचायती चुनावों के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। हर किसी के जेहन में यह सवाल है कि क्या यह चुनाव टाले जाएंगे? लेकिन दूसरी तरफ ये बात कही न कही साफ़ हो गई है कि अब सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएगी।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button