MP : अब ये Congress MLA पाए गए Corona Positive, ये है वर्तमान में प्रदेश का आंकड़ा

भोपाल : मध्यप्रदेश में जनवरी के मुकाबले भले ही फरवरी में कोरोना के मामलें में गिरावट दर्ज करी जा रही हो, लेकिन अभी भी ये कहना सही नहीं होगा की कोरोना की तीसरी लहर अब खत्मे की और है, क्योंकि अभी भी प्रदेश में लगातार हज़ार की तादाद में मामलें सामने आ रहे हैं। आम आदमी से लेकर नेता, मंत्री, विधायक तक इसकी चपेट में आ रहे हैं।
अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और गुना के चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए दी। विधायक लक्ष्मण सिंह ने लिखा की : मेरी कॉविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,बुखार नहीं आया केवल हल्की जुखाम,खांसी थी जो ठीक है।राघोजी की कृपा और आप सबके आशीर्वाद से शीघ्र स्वस्थ होकर आऊंगा।
बता दे कि बीते 24 घंटे के भीतर आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 2400 से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है और 7 की मौत दर्ज की गई है। वर्तमान में संक्रमण दर 3.2% के आसपास और रिकवरी रेट 95.00% बना हुआ है।वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 22 हजार के पार है।
इधर, शिवराज सरकार ने कोरोना के सभी प्रतिबंधों को खत्म कर दिया है, हालांकि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। अब अब किसी भी तरह के आयोजन में संख्या के सीमित रखने की बाध्यता नहीं होगी और स्कूल भी पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे।




