पाकिस्तान : सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ख़ारिज, 90 दिन में होंगे चुनाव, PM इमरान ने कही ये बड़ी बात

पाकिस्तान : पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार रहेगी या नहीं ये अभी भी साफ नहीं है।

दरअसल, आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने खारिज कर दिया।

डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने प्रस्ताव को खारिज करने के पीछे पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 5 का उल्लंघन बताया। इसके साथ ही इमरान खान की मांग पर राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया। अब पाकिस्तान में 90 दिन के अंदर आम चुनाव होंगे।

बता दे कि इमरान खान की सत्ता गिराने के लिए विपक्ष को 342 सदस्यों की असेंबली में 172 सांसदों का साथ चाहिए था। असेंबली बैठने से पहले विपक्ष का दावा था कि उनके पास इससे ज्यादा 177 सांसदों का साथ की।

वहीं, अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद इमरान खान ने देश को संबोधित किया।

इमरान खान ने कहा कि 'स्पीकर के फैसले पर हर पाकिस्तानी को मुबारकबाद देता हूं. अविश्वास प्रस्ताव हमारे खिलाफ एक विदेशी साजिश थी. ये पाकिस्तान को तय करना चाहिए कि उसपर शासन कौन करेगा.' उन्होंने बताया कि 'मैंने राष्ट्रपति को असेंबलियां भंग करने की सिफारिश के साथ लिखा है। देश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होने चाहिए। मैं पाकिस्तानी अवाम से आह्वान करता हूं कि ताजा चुनाव हों और वो अपना भविष्य तय करें।

इधर, इमरान के इस फैसले के बाद विपक्षी पार्टियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष अध्यक्ष बिलावल भुट्टो का कहना है कि इमरान ने संविधान को तोड़ा है। हम इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। साथ ही सभी विपक्षी पार्टियां संसद के अंदर धरना देंगी।

Exit mobile version