पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद ने उगला जहर ,खेल को धर्म से जोड़ा पाकिस्तान की जीत को बताया इस्लाम की जीत

शुभम शुक्ला:-अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले पाकिस्तानी गृहमंत्री शेख रशीद इस बार कुछ ऐसा बोल गए हैं जिसके बाद अब उनकी अंतराष्ट्रीय बेइज्जती तय है। विश्वकप के इतिहास में कल T20 वर्ल्डकप के मैच में पाकिस्तान ने भारत को पहली बार शिकस्त दी,मैच को लेकर भारत पाकिस्तान समेत दुनिया के सभी देशों  क्रिकेट फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। जीत को लेकर पाकिस्तान में जश्न का माहौल है। पाकिस्तान की जीत पर पाकिस्तानी गृहमंत्री शेख रशीद का भी मैच को लेकर अपनी प्रितिक्रिया व्यक्त करना स्वाभाविक था लेकिन इस दौरान वो कुछ ऐसा बोल गए जिससे दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स उनकी आलोचना कर रहे हैं।

बौखलाए रशीद ने पाकिस्तान की जीत को बताया इस्लाम की जीत
पाकिस्तान की भारत पर जीत के बाद बौखलाए पाकिस्तानी गृहमंत्री  शेख रशीद ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया। वीडियो में शेख रशीद पाकिस्तान के खिलाड़ियों की तारीफ करते दिख रहे हैं, पाकिस्तान की जनता को जीत की बधाई दे रहे हैं। इस दौरान शेख रशीद ने कहा कि तमाम पाकिस्तानी कौम को मुबारक हो हमारा फाइनल आज ही था आगे उन्होंने  कहा कि तमाम दुनिया के मुसलमान,हिन्दुस्तान के मुसलमान उनके जज्बात पाकिस्तान के साथ थे उन सबको जीत की मुबारक ये पूरे इस्लाम की फतह है।

सोशल मीडिया और हो रही आलोचना
पाकिस्तानी गृहमंत्री के इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही। भारतीय क्रिकेट फैन्स ने सोशल मीडिया में शेख रशीद की क्लास लगा दी है। 

पेशे से पत्रकार अनस ने लिखा कि
ऐसी बात है तो पाकिस्तान मुर्दाबाद। गृहमंत्री शेख रशीद मुर्दाबाद। जनाब क्रिकेट को क्रिकेट रहने दें, उसे इस्लाम की जीत न बताएं। क्योंकि कल हिंदुस्तान के 25 करोड़ मुसलमानों की हार हुई है, आपका इस्लाम जीता है तो हमारा इस्लाम हार गया है। और हम आपसे अलग हैं, हमें अपने में मत मिलाइए।

Exit mobile version