पद्म अवार्ड दिए जाने पर कांग्रेस ने कहा :- भाजपा का चमचागिरी सम्मान दिए जाने का नया मानदंड

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- भारत में 26 जनवरी (26 jANUARY) को चुनिंदा लोगों को पद्म अवार्ड (Padma Award) से सम्मानित किया गया है। जिसमे लोगों ने अदनान सामी(Adnan Sami)  को पद्मश्री अवार्ड(Padmshree Award)  दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने अपना गुस्सा जताते हुए ट्वीट भी किया है।केंद्र सरकार पर कसते हुए विरोधी लोगों ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून(CAA), नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स(NRC) के जरिए मुसलमानों को देश से बाहर करने की कोशिश की जा रही है जबकि पाकिस्तान से यहाँ आये मुसलमानों को पद्म श्री से सम्मानित किया जा रहा है।


वहीं केंद्र सरकार का समर्थन करने वाले लोगों ने विरोधियों का ज़ोरदार जवाब देते हुए कहा कि अदनान सामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हैं इसीलिए सरकार विरोधियों ने उनके पद्मश्री सम्मान पर नाराज़गी जताई है।

वहीं कांग्रेस ने फिल्म जगत के जाने माने गायक अदनान सामी को पद्मश्री मिलने पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की चमचागिरी यह प्रतिष्ठित सम्मान दिए जाने का नया मानदंड बन गया है। कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल का कहना है कि ऐसा क्यों हुआ कि कारगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिक सनाउल्लाह को घुसपैठिया घोषित कर दिया गया और वहीं उस अदनान सामी को पद्म श्री सम्मान से नवाज़ा जा रहा है जिसके पिता पाकिस्तानी वायुसेना में थे और भारत के खिलाफ गोलीबारी की थी।

बता दें की  पकिस्तान के मूल निवासी हैं। कुछ समय पूर्व ही उन्हें भारत की नागरिकता दी गयी है। उनके पिता पाकिस्तानी एयरफोर्स में थे और 1965 में भारत के खिलाफ जंग लड़ चुके थे।   

ऐसे में उनको पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करना विपक्ष पार्टी में हलचल उत्पन्न कर दिया है।  

 

Exit mobile version