सभी खबरें
MP: बच्चों को वैक्सीनेशन से पहले दिया जाएगा ORS, ये है बड़ी वजह
.jpeg)
MP: बच्चों को वैक्सीनेशन से पहले दिया जाएगा ORS, ये है बड़ी वजह
भोपाल:- मध्यप्रदेश में बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए 23 मार्च से महा अभियान चलाया जा रहा है. इसी बीच प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ी है. जिसके बाद उस टीकाकरण अभियान में बड़ा बदलाव किया गया है अब बच्चों को वैक्सीनेशन से पहले ओआरएस का घोल दिया जाएगा.
यह व्यवस्था वैक्सीन लगने वाले सभी स्कूलों और साथ ही सेंटर्स में की जा रही है.
राज्य टीकाकरण अधिकारी ने इस संबंध में कहा कि प्रदेश में तेज गर्मी शुरु हो चुकी है और इस गर्मी में बच्चे जब टीकाकरण कराने पहुंचेंगे तो ऐसे मेवा कर्मी और डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं.इसी वजह से उन्हें ओआरएस का घोल पिलाया जाएगा ताकि शरीर में नमक और पानी की कमी ना हो.




