सभी खबरें

Happy Birthday Shahrukh Khan : 200 करोड़ के Mannat में रहते है किंग खान, जानिए और कितनी प्रॉपर्टी है बादशाह के पास 

Happy Birthday Shahrukh Khan : बॉलीवुड के किंग खान कहे जानें वाले शाहरुख खान आज अपना 54वां जन्मदिन धूम धाम से मना रहे हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज 54 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 2 नवंबर 1965 को राजधानी दिल्ली में हुआ था। आज किंग खान करोड़ो लोगों के दिल पर राज करते हैं। किंग खान के दुनिया भर में करोड़ो की फैन फॉलोइंग हैं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताने जा रहे हैं कि किंग खान के पास कितनी प्रॉपर्टी हैं। और किस तरह उन्होंने अपनी ये प्रॉपर्टी बनाई। 

 

आमतौर पर कहा जाता है कि शाहरुख खान किसी भी फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। खुद का प्राइवेट जेट तक रखने वाले किंग खान की कमाई का जरिया ब्रांड एंडॉर्समेंट से लेकर खुद के बिजनेस से हैं। 

 

 

फोर्ब्स लिस्ट 2017 (Forbes List 2017) के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल संपत्ति 38 मिलियन डॉलर की हैं। इसी लिस्ट में कहा गया है कि शाहरुख खान दुनियाभर में 8वें सबसे महंगे अभिनेता हैं। शाहरुख खान का नाम फोर्ब्स लिस्ट (Forbes List) में शामिल होता रहा हैं। बताया जाता है कि मुंबई के अलावा UK, दुबई समेत कई देशों में उनकी प्रॉपर्टी हैं। इसके अलावा शाहरुख खान ने दुनियाभर की अलग-अलग जगहों पर निवेश कर रखा हैं। 

 

 

जानकारों के मुताबिक, उनकी अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी 'मन्नत' (Mannat) हैं। किंग खान (King Khan) इसमें बीते 16-17 साल से रह रहे हैं। मौजूदा समय में इस प्रॉपर्टी की कीमत 200 करोड़ रुपये से भी अधिक लगाई जा रही हैं। बता दे कि किंग खान (King Khan) ने कभी पारसी परिवार की मालिकाना वाली “मन्नत” को शाहरुख ने 13.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। जो आज किंग खान की सबसे महंगी प्रॉपर्टी बन गई हैं। 

दी लोकनीति के पुरे परिवार की ओर से बॉलीवुड के किंग खान को जन्मदिन की बधाई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button