सभी खबरें

पंजाब : मंत्रिमंडल विस्तार आज, ये 10 मंत्री लेंगे शपथ, फिर होगी कैबिनेट की पहली बैठक

पंजाब : पंजाब में AAP ने  ऐतिहासिक जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद अब मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। 

पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा 17 मंत्री बन सकते हैं। हालांकि शुरूआत में 10 से 12 मंत्री शपथ लेंगे। उसके कुछ वक्त बाद मान सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। 

वहीं, सीएम मान ने सोशल मीडिया पर अपने संभावित मंत्रियों की जानकारी शेयर की। जिसमें हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. विजय सिंगला, गुरमीर सिंह मीत हेयर, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद कटारूचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रम शंकर (जिम्पा) मंत्री बनेंगे। 10 मंत्रियों में 1 महिला डॉ. बलजीत कौर को शामिल किया गया है।

फिलहाल मंत्रियों के नाम की औपचारिक सूची जारी नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि पंजाब की नई आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री कल सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा।  

वहीं, शपथ ग्रहण समारोह के खत्म होने के बाद CM भगवंत मान की अगुवाई में साढ़े 12 बजे पहली कैबिनेट मीटिंग होगी। जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button