सभी खबरें

कांग्रेस पार्टी की बड़ी कार्यवाई, इस नेता को 6 साल के लिए किया निष्कासित

भोपाल : हालही में जोबट में भगोरिया मेले में MLA कांतिलाल भूरिया और अलीराजपुर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल के गुट के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद इस मामलें में पार्टी ने बड़ी कार्यवाई की है। 

बता दे कि भूरिया के वाहन पर पथराव की घटना के बाद कांग्रेस संगठन ने पूर्व जिला अध्यक्ष महेल पटेल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। 

जारी आदेश में पार्टी के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा है कि आपके संरक्षण में आलीराजपुर क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अत्यंत आपत्तिजनक और अनुचित व्यवहार किया गया है। यह पार्टी की रीति-नीति के सर्वथा विपरीत है।

खास बात ये है कि दोनों के बीच का ये विवाद नया नहीं है, विधानसभा उप चुनाव के बाद सेही अलीराजपुर के पटेल और झाबुआ के भूरिया परिवार में विवाद चल रहा है।  

इससे पहले दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। भूरिया की तरफ से पुलिस ने जानलेवा हमला, लूट और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है तो पटेल की तरफ से भूरिया, उनके पुत्र विक्रांत भूरिया, कांग्रेस नेता दीपक भूरिया सहित दो अन्य आरोपितों के खिलाफ लूट, अपहरण और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button