MP:-ओपन बुक पैटर्न से होंगी स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं, विभाग ने विश्वाविद्यालयों को जारी किए निर्देश
.jpeg)
MP:-ओपन बुक पैटर्न से होंगी स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं, विभाग ने विश्वाविद्यालयों को जारी किए निर्देश
मध्यप्रदेश में अब स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं ओपन बुक सिस्टम के माध्यम से कराए जाएंगे इसके लिए विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं.इसके तहत स्नातक के तीनों वर्ष और स्नातकोत्तर के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं ओपन बुक पैटर्न से होंगी. इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों को तैयारी करने के लिए कहा है. पूर्व में परीक्षाएं अप्रैल में होना थीं. कोरोना की वजह से इसे स्थगित किया गया था और इसे मई में किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना की वजह से यह इस महीने भी नहीं हो सकेंगी. अब स्नातक अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं जून में होंगी. इनका परीक्षा परिणाम जुलाई में घोषित किया जाएगा. इसी तरह स्नातक पहले और दूसरे वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई में होंगी. इनका परीक्षा परिणाम अगस्त में घोषित किया जाएगा. इसी के साथ स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की शेष प्रायोगिक परीक्षाएं इन परीक्षाओं के खत्म होने के होंगी.
मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. सरकारी आंकड़े तो यह बात कह रहे हैं कि कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है पर असल में अगर अस्पतालों की स्थिति देखें तो अस्पतालों की स्थिति बद से बदतर है लोग ऑक्सीजन सिलेंडर दवाओं के लिए दर-दर भटक रहे हैं पर इन चीजों की किल्लत की वजह से कई लोगों ने अपने परिजन को खो दिए.
.jpeg)



