चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE:-बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान, 3 चरणों में होगा चुनाव

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:- चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव की तारीखों और नियमों का ऐलान कर रही है. मुख्य आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना काल में यह सबसे बड़ा चुनाव है.

 बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान किया गया
 जिसमें यह बात कही गई कि बिहार में 3 चरणों में चुनाव होगा 
पहले चरण में 71 सीटों पर होगा चुनाव
दूसरे चरण में 94 सीटों पर होगा चुनाव
तीसरे चरण 78 सीटों पर होगा चुनाव

 पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर दूसरे चरण का 3 नवंबर और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा वही चनाव का परिणाम 10 नवंबर को घोषित किया जाएगा.

नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार के साथ दो लोग जा सकते हैं। उम्मीदवार को मिलाकर 5 लोग घर-घर जाकर कैंपेनिंग कर सकते हैं.

Exit mobile version