भाजपा नेता ही खोल रहे हैं बीजेपी शासन की पोल, पार्टी के पदाधिकारियों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

- भाजपा नेताओं के निशाने पर पुलिस
- सोशल मीडिया पर कार्रवाई को लेकर SP पर भी उठाए सवाल
मध्य प्रदेश/अंजली कुशवाह: प्रदेश की राजनैतिक सियासत में कांग्रेस और भाजपा पार्टी में गहमा-गहमी का माहौल आये दिन देखने को मिल ही जाता हैं. लेकिन इस बार मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के सुशासन की हकीकत को होशंगाबाद में उनकी ही पार्टी के बीजेपी नेताओं ने खोल दी है.भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शहर में बढ़े अवैध कारोबार को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए हैं.
इसके अलावा जुआ-सट्टा, शराब, रेत के अवैध कारोबार व दिनदहाड़े लूट-चोरी की घटनाओं से भाजपा के ही पदाधिकारी ख़ासे आक्रोशित हैं. उन्होंने होशंगाबाद पुलिस कप्तान से इन अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने की बात कही. भाजपा के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल और भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी सहित कई नेताओं की सोशल मीडिया की पोस्ट और कमेंट करके होशंगाबाद पुलिस को कटघरे कर दिया है.
उठाये सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल
बता दें कि प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराधों पर अब खुद बीजेपी के जिम्मेदार पदाधिकारी सोशल मीडिया पर मुखर होकर अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं. पार्टी के कई नेताओं ने बुधवार को पुलिस अफसरों की भूमिका पर सवाल खड़े किए.
भाजपा के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ शेयर की पोस्ट
भाजपा के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने पोस्ट शेयर की. इसमें लिखा- 'जब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराधियों से पैसे लेकर छोड़ देने का चलन हो तो अपराध तो बढ़ेंगे ही… मैंने प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया है तब लिख रहा हूं.' संयोजक खंडेलवाल ने भास्कर से कहा पिछले महीने मैंने देहात थाने में चोरी की शिकायत की थी. चोर का नाम सामने आने पर विवेचक ने उस युवक और चोरी का माल खरीदने वाले भंगार वाले को रुपए लेकर छोड़ दिया. पुलिस के ऐसा करने से अपराध तो बढ़ेंगे.

भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने भी किये दो पोस्ट
भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने दो पोस्ट की. पहली पोस्ट में लिखा-' शहर में हो क्या रहा है खुलेआम शराब, सट्टा, जुआ और अब दिनदहाड़े लूट भी। शेम शेम शेम। कुछ करों कप्तान साहब'। दूसरी पोस्ट में “देवा माई समाधि, कोठी बाजार,बस स्टैंड, सब्जी मंडी, बालागंज, रसूलिया, आदमगढ़, आईटीआई, मालाखेड़ी खुलेआम शराब बिक रही, कार्रवाई करो कार्रवाई” के बारे में लिखा। कोषाध्यक्ष तिवारी ने कहा खुलेआम इन स्थानों पर देशी और विदेशी शराब बिक रही। पुलिस के बगैर संरक्षण के संभव नहीं कि यह अवैध कारोबार हो सकें।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े किये सवाल
बता दें कि पिछले दिनों कई मामलों में पुलिस की लापरवाही सामने आयी हैं. जब आईपीएल का लाखों रुपए का सट्टा लगाने वाले आरोपियों काे कार्रवाई करने के बजाय छोड़ने वाले पिपरिया मंगलवारा थाना के सब इंस्पेक्टर और तीन सिपाही ने छोड़ा था.शिकायत के बाद एसआई रिपुसूदन सिंह,आरक्षक नीलेश कौरव, प्रकाश अहिरवार और अंकुश कौरव ने एसपी ने निलंबित किया.
इसके अलावा कुछ दिनों पहले ही पचमढ़ी की डी-लाइट होटल में जुआ खेलते पीटीएस के एसआई, दो आरक्षक, पचमढ़ी थाने के एक आरक्षक भी पकड़ा चुके है. इस तरह के कई मामलों में पुलिसकर्मियों का नाम सामने आ चुका हैं. अब भाजपा पदाधिकारी द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध कारोबार के स्थान बताकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए है.
अब आगे ये देखना होगा कि बीजेपी के पदाधिकारीयों द्वारा पार्टी की पोल खोलने के बाद प्रदेश की राजनीती पर इसका क्या असर देखने को मिलेगा. इसके अलावा कांग्रेस की इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया सामने आएगी.


.jpeg)

