Jabalpur : डेढ़ साल के मासूम को गले में पत्थर बांधकर कुएं में डूबाया, परिवार वालों पर हत्या का शक

Jabalpur News, Gautam
एक डेढ़ साल की बच्ची ने किसी का क्या बिगाड़ा था की उसके गले में पत्थर बांधकर कुएं में डूबा दिया गया। 16 जनवरी को कुछ लोगों ने डेढ़ साल की मासूम देविका का उसके घर से ही अपहरण कर लिया था। अपहरण का सुराग पुलिस इतने दिनों तक भी नहीं लगा पाई थी। कल यानी बुधवार को यह सारा खेल उस वक़्त एक खौफनाक मंजर में बदल गया जब एक बच्चे बने ने किसी के लाश को कुएं में तैरता देखा और लोगों को इसकी सूचना दी।
 
 मासूम देविका का शव एक कुएं में मिला। उसके सिर में 15 किलाे का पत्थर बांधकर शव कुएं में फेंका गया था।  एक बच्चे ने कुएं में एक बच्ची का पैर देखा और लोगों को सूचना दी। बच्ची के पिता माेनू बाल्मीकि ने 17 जनवरी काे ही अपहरण का मामला दर्ज करा दिया था। पुलिस ने दाे दर्जन संदेहियाें से पूछताछ भी की, लेकिन बच्ची का कहीं सुराग नहीं मिल रहा था। अपहरणकर्ता ने मकान के पीछे की टूटी हुई दीवार से घर में एंट्री की थी। उस वक्त वह माता-पिता के साथ साे रही थी।

परिवार वालो पर भी शक
पुलिस की रडार में है परिवार के ही कुछ लोग हैं क्योंकि तीन जनवरी को बच्ची के गायब होने के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो जाँच के दौरान कई बार गुमराह भी किया गया। पुलिस ने देविका के गायब होने को लेकर जब आसपास पूछताछ की तो उन्हें ज्यादा सफलता नही मिली।

Exit mobile version