आदिवासी दिवस पर भाजपा सांसद ने उठाए सवाल,विदेशी एजेंडा बताया।

भोपाल:– मध्यप्रदेश में 9 अगस्त से मानसून सत्र चालू होना था इसके पहले ही विपक्षी दलों ने विधायक की बैठक बुलाकर सदन में मुद्दों को उठाने की रणनीति बनाई थी सदन में सरकार के सामने कई सवाल रखे गए थे लेकिन सोमवार सुबह ही सत्र चालू होने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया जिस कारण से सदन को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया कोंग्रेसियों का कहना है कि विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक छुट्टियां दी जाती थी लेकिन भाजपा सरकार ने इन छुट्टियों को स्थगित कर दिया और कई जिलों में धारा 144 लगा दिया।

वहीँ आदिवासी दिवस को लेकर खरगोन-बड़वानी छेत्र से भाजपा सांसद और आदिवासी नेता गजेंद्र सिंह पटेल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोल दिया विपक्ष के आयोजन को विदेशी एजेंडा की साजिश बताई है। सांसद ने आदिवासियों को सनातन धर्मी बताते हुए कहा कि कुछ षड्यंत्रकारी ताकते है जो हमारी परम्पराओं को धूमिल कर युवाओं को गुमराह कर रही है। 

सांसद ने बताया कि जिस प्रस्ताव को कुछ संगठन आधार बनाकर आदिवासी दिवस मना रहे है उसकी हकीकत ये है कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के प्रस्ताव को केवल 22 देशों ने स्वीकार किया पहली बैठक 9 अगस्त 1982 को हुई थी जिस कारण से 9 अगस्त के दिन को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रह है। 

Exit mobile version