मुंबई के प्रवासी मज़दूरों के लिए ट्रेन चलाने की खबरों पर रेल मंत्रालय ने कहा कि……..

मुंबई के प्रवासी मज़दूरों के लिए ट्रेन चलाने की खबरों पर रेल मंत्रालय ने कहा कि……..

देश में कोरोना महामारी का कहर बढ़ता जा रहा और 21 दिन के लॉकडाउन के बाद पीएम ने 3 मई तक का लॉकडाउन दुबारा घोषित कर दिया है लेकिन प्रधानमंत्री के घोषणा के बाद मुबंई के बांद्रा (Bandra) में भारी संख्या में प्रवासी मजदूर जमा हो गए थे. ये सभी मजदूर अपने घर लौटना चाह रहे थे. इस बीच कई जगहों पर इस बात की चर्चा होने लगी कि रेलवे की तरफ से ट्रेनों को दुबारा चलाया जाएगा. इस पूरे मामले पर रेल मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि रेलवे की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं है. रेल परिचालन 3 मई तक के लिए स्थगित रहेगी.

रेल मंत्रालय ने किया ट्वीट

ट्वीट में लिखा गया है कि यह स्पष्ट किया जाता है कि 3 मई 2020 तक पूरे देश में सभी पैसेंजर ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से रद्द रहेगी यात्रियों के भीड़ को हटाने के लिए किसी भी तरह के स्पेशल ट्रेन चलाने की कोई योजना नहीं है. साथ ही लिखा गया है कि इससे जुड़े मामले में किसी भी तरह की गलत खबर को रोकने में हमारी मदद करें.

 

 

Exit mobile version