सरकार के 2 साल होने पर MLA  रामेश्वर ने शिवराज के स्वागत में दी बुलडोजरों की सलामी

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- प्रदेश में तख्तापलट कर बनी शिवराज सरकार के कार्यकाल को आज दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भोपाल में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मालवीय नगर स्थित अपने बंगले पर बुलडोजर की लाइन खड़ी कर दी। और सिएम शिवराज का गाजे-बाजे स्वागत किया गया। इस दौरान बुलडोजर मामा जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं, और स्मार्ट पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज, वीडी शर्मा और हितान्नद शर्मा ने पौधा लगाया।

दो साल पूरे होने पर शिवराज ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का हमेशा मार्गदर्शन मिला है। प्रदेश संगठन का भी हमेशा साथ मिला है। संगठन और सरकार मिलकर आदर्श तरीके से काम कर रहे हैं। मैं बहुत सौभाग्यशाली व्यक्ति हूं जिसके साथ ऐसी टीम है। हम सब मिलकर बहुत बहतर काम कर रहे हैं।

वहीं प्रदेश के सीएम ने अपराध को लकर कहा कि मध्यप्रदेश में अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। बहन, बेटी, बेटियों पर जो गलत नजर उठएगा उसके लिए सामान्य सजा पर्याप्त नहीं है। ऐसे अपराधियों को ऐसा सबक सिखाएंगे की वो कांप जाएंगे बता दें कि इस समय बड़े लेवल का अपराध करने वाले अपराधियों को सख्त सजा के साथ ही उनका घर भी बुलडोजर से ढहा दिया जा रहा है। जिससे अपराधियों में भय का माहौल है।

Exit mobile version