सभी खबरें

प्रयागराज-सतना-सीधी की सीमा पर चेकपोस्ट लगाकर प्रवेश करने वालों की होगी जांच

प्रयागराज-सतना-सीधी की सीमा पर चेकपोस्ट लगाकर प्रवेश करने वालों की होगी जांच

रीवा/ गौरव सिंह :-  जिले में संक्रमण की रोकथाम के लिए हर कोशिश की जा रहे हैं। इस रविवार को भी लॉकडाउन पूरी तरह सफल रहा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बाजार बंद रहा। सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने बढ़ते संक्रमण को लेकर एक सोमवार से नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब जिले के बाहर से आने वाले की जांच कराई जाएगी। इसके लिए प्रमुख मार्गो पर चेकपोस्ट बनाए जाने का निर्णय लिया है।

जांच के लिए तत्काल चेकपोस्ट बनाएं
जिले में प्रवेश करने वालों की जांच के लिए चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को प्रमुख प्रवेश स्थलों पर चेकपोस्ट बनाकर करने का निर्देश दिया है। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने सभी एसडीएम को रीवा जिले के सभी प्रमुख प्रवेश स्थलों पर तत्काल चेकपोस्ट बनाएं उन्होंने कहा है कि रीवा जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की संख्या तेजी से बढ़ा है। संक्रमित पाए जाने अधिकतम व्यक्ति जिले के बाहर से आने वाले लोग हैं। इनके द्वारा जिले में आने की न तो सूचना दी गयी न उचित जांच करायी गई है। कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम जिले के प्रमुख मार्गों के प्रमुख मार्गों में तत्काल चेकपोस्ट स्थापित करे।
एमपी-यूपी सीमा समेत जिले की सीमा पर जांच
मुख्य रूप से सतना, सीधी, प्रयागराज, मिर्जापुर तथा उत्तरप्रदेश की ओर जाने वाली सभी प्रमुख सडक़ों में चेकपोस्ट स्थापित करे। इनसे जिले में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की जांच करें। जिले में प्रवेश करने वालों की जानकारी कन्ट्रोल रूम को प्रत्येक चार घंटे में प्रदान करे। स्वास्थ्य विभाग के कन्ट्रोल रूम को भी जिले में प्रवेश करने वालों की जानकारी दें। जिले में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की उचित स्वास्थ्य जांच कराने तथा उन्हें संस्था अथवा होम क्वारंटीन करने की व्यवस्था करें। जिससे किसी भी तरह का कोरोना संदिग्ध व्यक्ति जिले के किसी निवासी के संपर्क में न आ सके।
प्रशासन ने स्थापित किया कंट्रोलरूम
कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्थापित जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम का नंबर 07662.255145 है। स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम का नंबर 07662-226888 है। नगर निगम के कन्ट्रोल रूम का नंबर 07662.254658 तथा पुलिस कन्ट्रोल रूम का नंबर 7049122399 है। चेकपोस्ट में तैनात कर्मचारी इन नंबरों पर जिले के बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों की जानकारी दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button