हिजाब फैसले पर कांग्रेस विधायक के SC जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा- दुर्भाग्य है कि कांग्रेस को न्यायालय का फैसला समझ नहीं आता

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- देश में चल रहे हिजाब विवाद पर मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुना दिया, जिसके बाद मध्यप्रदेश से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। जिसका पलटवार करते हुए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा कि, दुर्भाग्य है कि कांग्रेस को न्यायालय का फैसला समझ नही आता है, इसी कारण कांग्रेस का ये हश्र हुआ है।

बता दें कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब विवाद पर बड़ा फैसला सुनाया है, स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं मिलेगी, इस पर अब मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का नहीं, बल्कि मेरा खुद का फैसला है, मुस्लिम बच्चियों के लिए किए गए अनिवार्यता पर हमें आपत्ति है। बता दें कि आरिफ मसूद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य हैं।

Exit mobile version