OMG के पार्ट 2 की शूटिंग अब महाकाल में , उज्जैन में नज़र आएंगे खिलाड़ी कुमार 

 

 मध्यप्रदेश /उज्जैन : अक्षय कुमार की फिल्म ओ माय गॉड (Oh My God) का दूसरा पार्ट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, बता दें की 2012 में आई ‘ओह माय गॉड’ (OMG) फिल्म का दूसरा पार्ट  मध्यप्रदेश के उज्जैन में शूट किया जाएगा |  शूटिंग की अनुमति के लिए प्रोडक्शन टीम ने कलेक्टर से संपर्क भी किया है। टीम अनुमति के लिए जल्द ही भोपाल और उज्जैन में आवेदन भी देगी। फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल नजर आए थे लेकिन इस बार फिल्म में परेश की जगह पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे।

 Oh My God भले ही विवादों में रही थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट रही थी। फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला थे।   फिल्म की शूटिंग उज्जैन में होगी | कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि फिल्म की प्रोडक्शन टीम से फोन पर चर्चा हुई है। शूटिंग की परमिशन के लिए टीम जल्द भोपाल और उज्जैन में आवेदन करेगी। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग महाकालेश्वर मंदिर समेत संतों के अलग-अलग अखाड़े और शहर के विभिन्न जगह फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे। शूटिंग से शहर को फायदा मिलेगा। इससे पर्यटन को भी  बढ़ावा मिलेगा।

Exit mobile version