बगैर मास्क लगाकर बाजारों में घूमने वाले लोगों को अधिकारियों ने पहनाई माला, जानें कहां का है मामला… 

साईंखेड़ा से दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट – कोरोना संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंस और बगैर मास्क लगाकर बाजारों में घूमने वाले लोगों पर लगातार प्रशासनिक कार्यवाहियों की खबर अब आम हो गई हैं।

लेकिन नरसिंहपुर से पॉजिटव खबर आ रही हैं। जहां पर नगर परिषद साईंखेड़ा के अंतर्गत थाना प्रभारी, नगर परिषद, सीएमओ सहित सभी अधिकारियों द्वारा सोशल डिस्टेंस और बगैर मास्क का नगर में घूम रहे लोगों को गांधीगिरी अपनाते हुए फूल माला  पहनाकर हाथ जोड़कर लोगों से सभी अधिकारी अपील कर रहे है कि सोशल डिस्टेंस और मास्क का उपयोग करें।

कोरोना जैसी महामारी को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के इस तरह की पहल की चारो ओर सराहना हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करने वाले लोग बेहद शर्मिंदा हो रहे हैं। 

Exit mobile version