
ओबीसी आरक्षण की सुनवाई पर फिर मिली अगली तारीख, चयनित शिक्षक परेशान
- 30 सितंबर को हुई सुनवाई सिर्फ 5 मिनट चली
- अब 7 अक्टूबर को ओबीसी आरक्षण पर होगी सुनवाई
- बेरोजगार और चयनित शिक्षक परेशान
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर 30 सितंबर को सुनवाई होनी थी. इस सुनवाई का भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी, चयनित शिक्षक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे. पर सुनवाई सिर्फ लगभग 5 मिनट ही चल सकी. और कोर्ट ने अगली तारीख दे दी. अब इस मुद्दे पर 7 अक्टूबर को सुनवाई होनी है.
मध्य प्रदेश के चयनित शिक्षक 2018 से अपनी नियुक्ति को लेकर परेशान हैं. पहले इनकी भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने में समय लगा और अब भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति मिलने में समय लग रहा है.चयनित शिक्षक सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द उनकी नियुक्ति की जाए.चयनित शिक्षकों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गई है. हालांकि यह बात भी सामने आ रही है कि सीएम शिवराज द्वारा अगले एक हफ्ते में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति देने के आदेश दिए गए हैं. लेकिन द लोकनीति इस बात की पुष्टि नहीं करता.
आर्थिक तंगी की वजह से चयनित शिक्षक ने की थी आत्महत्या
प्रदेश में बेरोजगारी का कहर बरप रहा है. हाल ही में एक चयनित शिक्षक ने बिगड़ती आर्थिक संकट के कारण आत्महत्या कर ली और अपने बेटे को भी जहर दे दिया. स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रही है. चयनित शिक्षक अपनी नियुक्ति को लेकर इंतजार में है.
आगे देखना होगा कि जो हवा में यह बात उठी है कि मुख्यमंत्री द्वारा अगले हफ्ते तक चयनित शिक्षकों को नियुक्ति देने की बात कही है वह सही है या नहीं.. फिलहाल चयनित शिक्षकों की नियुक्ति का हम सब को भी बेसब्री से इंतजार है