
खंडवा : मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सियासत का दौर चल रहा है, जहां एक तरफ कांग्रेस ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सत्ताधारी दल को घेरा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल के नेता भी इसको लेकर अलग अलग तरह के बयान तो दे ही रहे है, साथ ही कांग्रेस पर जमकर पलटवार भी कर रहा है। इतना ही नहीं कई जगहों पर इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के पुतले भी फूंके गए है।
मामला खंडवा ज़िले से सामने आया है जहां भाजपाइयों ने पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के पुतले फूंके। गनीमत रही की इस दौरान बड़ा हादसा होते होते टल गया। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा केवल राम चौराहे पर दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पुतला फूंका। जब पुतले को फूंका जा रहा था उस समय भाजपाइयों में इतना जोश आ गया था कि आग से खेलने लगे गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा हैं कि कुछ भाजपाई जलने से बच गए।