खरगोन : दो लोगों पर लगा रासुका, एक्सपायरी डेट के बीज को दोबारा पैक कर किसानो को लगा रहे थे चूना

खरगोन, बड़वाह

किसानों के साथ छलकपट कर अवैध तरीके से बीज बेचने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इन आरोपियों द्वारा समय से पहले अधिक कमाई के लालच में क्षेत्रीय किसानों को अन्य कम्पनी के बीज रिपेकिंग कर बेचने का मामला सामने आया था। जिसके तहत दिनांक 1 मई एवं 2 मई को एसडीएम मिलिंद ढोके के निर्देश अनुसार वरिष्ठ उधान विकास अधिकारियों ने दो अलग-अलग गोदामो पर दबिश देकर बीज रिपैकिंग करने का पर्दा फाश किया था। जहा अनेक सबूतों के आधार पर अधिकरीयो द्वारा ठोस कार्यवाही करते हुए किसानों से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों पर 4 मई को बड़वाह थाने पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करवाई थी।

अब इन दोनों आरोपियों पर रासुका की कार्यवाही की गई है। बता दें बड़वाह स्थित काटकूट फाटे स्थित गोदाम पर स्टार गोल्ड कंपनी एवं मनिहार स्थित गोदाम पर सीनर्जी सीड्स कम्पनी के एक्सपायरी बीज अवैध तरीके से रिपैकिंग करने एवं बिना अनुमति के भंडारण करने के मामले में स्टार गोल्ड कम्पनी के सेल्स एरिया मैनेजर सुमेर पिता कड़वा गुर्जर निवासी ड्रीम सिटी बड़वाह एवं सीनर्जी सीड्स कम्पनी से जुड़े इमरान पिता यूनुस मेमन निवासी गुरुनानक मार्ग बडवाह को स्थानीय पुलिस विभाग ने 11 मई को हिरासत में लेकर न्यायालय बड़वाह में पेश किया था। जहा से दोनो आरोपियों को तीन दिन का रिमांड मिला था। भारतीय किसानो के साथ धोखाधड़ी के मामले में जिला वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दोनो आरोपियों पर राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है ।इस मामले में बड़वाह थाना प्रभारी टी.आर पटेल ने बताया कि इस मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियो की भी जांच की जाएगी।

लोकेश कोचले की रिपोर्ट 

Exit mobile version