खोजें

NRC- मैं विदेशी नहीं हूं , एनआरसी और सीएए का विरोध करता हूँ – मवेशी

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बिहार में शनिवार को भी विरोध जारी है। बिहार में राजद ने आज प्रदेश में बंदी का ऐलान किया है। गांधी सेतु जाम किया गया है, पटना-हाजीपुर में आगजनी भी हुई , जिससे यातायात ठप हो गया। वैशाली के भगवानपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने मवेशियों के साथ हाईवे एनएच 77 को जाम किया है । इन मवेशियों पर टंगे पोस्टरों में लिखा था- मैं विदेशी नहीं हूं और एनआरसी बिल और सीएए का विरोध करता हूं। वहीं, उत्तर प्रदेश में कल हुई हिंसा के चलते मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। सिक्किम में विपक्षी पार्टियों ने शुक्रवार को सिक्किम अगेंस्ट सिटिजनशिप अमेंडमेंड एक्ट (एसएसीएए) का गठन किया है।
  • गांधी सेतु जाम किया गया
  • पटना-हाजीपुर में आगजनी भी हुई
  • कार्यकर्ताओं ने मवेशियों के साथ हाईवे एनएच 77 को जाम किया है
  • मवेशियों पर टंगे पोस्टरों में लिखा था- मैं विदेशी नहीं हूं और एनआरसी बिल और सीएए का विरोध करता हूं।
  • पटना में ऑटो और सिटी बसें भी बंद हैं।
  • उत्तर प्रदेश में कल हुई हिंसा के चलते मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई।

Patna / आज़म – नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बिहार में शनिवार को भी विरोध जारी है। बिहार में राजद ने आज प्रदेश में बंदी का ऐलान किया है। गांधी सेतु जाम किया गया है, पटना-हाजीपुर में आगजनी भी हुई , जिससे यातायात ठप हो गया। वैशाली के भगवानपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने मवेशियों के साथ हाईवे एनएच 77 को जाम किया है । इन मवेशियों पर टंगे पोस्टरों में लिखा था- मैं विदेशी नहीं हूं और एनआरसी बिल और सीएए का विरोध करता हूं। वहीं, उत्तर प्रदेश में कल हुई हिंसा के चलते मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। सिक्किम में विपक्षी पार्टियों ने शुक्रवार को सिक्किम अगेंस्ट सिटिजनशिप अमेंडमेंड एक्ट (एसएसीएए) का गठन किया है।

बिहार
राजद के बिहार बंद को महागठबंधन की अन्य पार्टियों ने भी समर्थन दिया है। बंद का असर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार की सड़कों पर दिखा। राजद कार्यकर्ताओं ने पटना और हाजीपुर में आगजनी भी की। बसें नहीं चल रही हैं, जिसके वजह से  लोगों को परेशानी हो रही है। पटना में ऑटो और सिटी बसें भी बंद हैं।

तेजस्वी यादव बंद के समर्थन में सड़क पर राजद कार्यालय से हजारों समर्थकों के साथ निकले। उत्तर बिहार को पटना से जोड़ने वाले गांधी सेतु को भी समर्थकों ने जाम कर दिया है। भागलपुर में बंद समर्थकों ने कई ऑटो के शीशे तोड़ दिए साथ ही ऑटो ड्राइवर और रिक्शा चालकों के साथ मारपीट की।

 

Exit mobile version