सभी खबरें

अब ये होगा "नसरुल्लागंज" का नाम, MP सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

भोपाल : मध्यप्रदेश में शहरों, जगहों के नाम बदलने की कवायद तेज़ी के साथ चल रहीं है। होशंगाबाद, बाबई के बाद अब नसरुल्लागंज का नाम बदला जा रहा है।

बताया जा रहा है कि नाम बदलने के लिए एमपी सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही नसरुल्लागंज अब “भेरूंदा” कहलाने लगेगा।

वहीं, नाम बदलने को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की नसरुल्लागंज के स्थानीय लोगों की मांग थी कि नाम बदला जाए जिस पर मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है। 

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि नसरुल्लागंज का प्राचीन नाम भैरूंदा रहा है। सरकार मुगलों के प्रतीकों को खत्म कर रही है। देखते जाइए आगे और क्या-क्या बदलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button