सियासी हलचल, अब ये पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ BJP में हुए शामिल, SP को झटका

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे है वैसे वैसे सियासी हलचल के साथ साथ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के दल बदलने की कवायद भी राज्य में तेज़ होती जा रहीं है। 

बता दे कि अब अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक तथा नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है। जो चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इतना ही नहीं शारदा प्रताप शुक्ला के साथ साथ लखनऊ उन्नाव के बार अध्यक्ष व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश शुक्ला ने भी बीजेपी की सदस्यता ली। सभी नेताओं को भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

गौरतलब है कि आए दिन मंत्री-विधायक और दिग्गज नेता मौके की नजाकत को देखते हुए दूसरे दलों में शामिल हो रहे है। जबकि, कईयों की घर वापसी भी हुई है। इससे पहले सपा पूर्व विधायक और पूर्व सांसद सुशीला सरोज के दामाद मनीष रावत भाजपा में शामिल हुए थे।

 

Exit mobile version