अब ये केंद्रीय मंत्री पाए गए Corona Positive, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली – देशभर में फैला कोरोना वायरस अब नेता, मंत्री और विधायकों को अपनी चपेट में ले रहा हैं। कई दिग्गज नेता, मंत्री अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। खास बात ये है कि कोरोना अब बीजेपी खेमे में जा पंहुचा हैं। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्‍पात मंत्री धमेंद्र प्रधान के बाद अब केंद्रीय भारी उद्योग राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी कोरोना कि चपेट में आ गए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया हैं। 

इस से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं उनके कई मंत्री भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 

 

Exit mobile version