अब वरिष्ठ IAS की पत्नी और बेटे की Corona रिपोर्ट आई Positive.. मचा हड़कंप

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। हर रोज़ यहां 100 से ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। आम आदमी से लेकर राजनेता, अभिनेता सहित कई लोग अबतक इसकी चपेट में आ चुके हैं।

इसी बीच शुक्रवार को प्रदेश के एक वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 

वहीं, उनके परिवार को क्वारंटाइन किया गया था। लेकिन अब खबर है कि वरिष्ठ आईएएस की पत्नी और बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं।

इसी के साथ भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8540 पहुँच गई हैं। 

वहीं, बीते 24 घंटे में प्रदेश में बड़ा Corona Blast हुआ। और राज्य में एक हजार से अधिक नए मरीज सामने आए। जिसके बाद प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 44433 हो गई हैं। 

Exit mobile version