Seoni : पुलिस की नजरों से छिपकर निकलने वालों की अब खैर नहीं, FIR पहुँचेगी सीधे घर तक

द लोकनीति के लिए सिवनी से संवाददाता महेन्द्र सिंघ नायक की रिपोर्ट

कोरोना वायरस की संक्रामकता को देखते हुए जिले में दिनांक 21/03 /2020 से 03-05-2020 तक लॉक डाउन घोषित किया गया है, जिसमें नागरिकों से घर पर ही रहने की अपील की गई है , लेकिन प्रायः देखा जा रहा है कि कुछ नागरिकों के द्वारा लॉक डाउन का पालन नहीं किया जा रहा है l इसी क्रम में पुलिस प्रशासन ने दिनांक 05/04 /2020 से संपूर्ण सिवनी शहर एवं आसपास के सटे क्षेत्रों की निगरानी कैमरों की मदद से चालू कर दी है । पुलिस से छिपते हुये दाँये-बाँये से बचकर भागने वाले उल्लंघनकारी भी अब कैमरों और कार्यवाही से नहीं बच पायेंगे! निगरानी कैमरों में रिकार्ड गतिविधियों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों एवं वाहन स्वामियों पर लॉकडाउन उल्लंघन 188 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जायेगी एवं एफआईआर की प्रति सीधे घर तक पहुँचाई जायेगी। 

 

          

 

सिवनी पुलिस के अनुसार कर्फ्यू का उल्लंघन करते  पाये जाने पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी करते हुए दिनांक 22/04 /2020 को 03 प्रकरण दर्ज किये गये l  प्रकरण में मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 22 एम 9565, एमपी 22 एमबी 6667 एवं एमपी 22 एमसी 6892 लॉक डाउन के दौरान अनावश्यक रूप से 3 लोगों को बैठाकर के घूमते हुए कैमरा में दिखाई दे रहे थे l लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर इनके विरुद्ध धारा 188 भादवि के अंतर्गत एफ आई आर पंजीबद्ध कर एफ आई आर की होम डिलीवरी की गई है।

ऐसे में सिवनी पुलिस ने आमजन से अपील करते हुये कहा है कि:

 “आप सभी से अपील है कि आप अनावश्यक घरों से निकलकर बाहर न निकलें और इस प्रकार की होम डिलीवरी से बचें। पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।”

Exit mobile version